
*संयुक्त शिक्षक संघ ने किया संतराम नेताम का भव्य स्वागत*
इमरान पारेख कि खबर

केशकाल। केशकाल विधानसभा के विधायक संतराम नेताम के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशकाल आने पर संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोंडागांव ने आतिशबाजी कर जोरदार नारो से अपने लोकप्रिय विधायक का भव्य स्वागत किया। केदार जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष कौशल नेताम एवं श्रवण मरकाम जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने विश्रामपुरी चौक के पास संघ के बैनर तले *विधानसभा उपाध्यक्ष* के आगमन के पूर्व स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। शिक्षकों की बड़ी तादाद के साथ जोशीले नारे एवं आतिशबाजी को देखकर विधानसभा उपाध्यक्ष अपनी वाहन से उतर कर शिक्षक साथियों का अभिवादन स्वीकार किया।
केदार जैन के मार्गदर्शन में शिक्षको ने अपने क्षेत्र के विधायक को फूलों की विशालमाला पहनाया और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा भविष्य की शुभकामनाएं दी और दीर्घायु जीवन की कामना की ।
जिला प्रवक्ता *रोशन हिरवानी* ने संतराम नेताम के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमेशा से कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहते हुए, अपनी विशेष कार्यक्षमता के फलस्वरुप विधानसभा उपाध्यक्ष बनना कर्मचारी वर्ग के लिए गर्व का विषय है। समस्त शिक्षकों में हर्ष है जिस वजह से उनके स्वागत के लिए माकड़ी,फरसगांव,कोंडागांव, बडेराजपुर,और केशकाल ब्लॉक के पदाधिकारीगण एवं सक्रिय सदस्य एकत्र हुए हैं। इस अवसर पर केदार जैन प्रान्तध्यक्ष, शिवराज ठाकुर संभागीय अध्यक्ष, शफीक भारती, श्यामलाल कोर्राम, रमेश धनेलीया, दीनू समरथ, कौशल कुमार नेताम जिलाध्यक्ष, श्रवण मरकाम जिला उपाध्यक्ष, रोशन हिरवानी जिला प्रवक्ता, अमित मंडावी जिला कोषाध्यक्ष, बलराम नाग, सुभाऊ नेताम, जयलाल पोयाम, सुकमन नेताम ब्लॉक अध्यक्ष, सैय्यद शुएब अली ब्लॉक प्रवक्ता,दिनेश टेकाम, डमरू मरकाम ब्लॉक उपाध्यक्ष, राधेश्याम मंडावी, राकेश सिवना, चन्द्र किशोर सलामे, दिनेश नाग, बाबूलाल नाग, संतोष सोनपिपरे, चिंटू नेताम, शेख मोईनुद्दीन, राजेन्द्र उमरिया, टीकम सोरी, भरत राजपूत,देवेन्द्र ठाकुर, कमलेश ठाकुरआदि उपस्थित रहे।

