*जिले के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित*

*जिले के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित*

*कोण्डागांव, 05 जनवरी 2023/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र नियम एवं राज्य शासन के अधिसूचना के तहत् जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसके तहत् 28 फरवरी 2023 मंगलवार को कोण्डागांव मेला सहित 20 सितम्बर 2023 बुधवार को नवाखानी तथा 13 नवंबर 2023 सोमवार को गोवर्धन पूजा हेतु सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें