*जिले में 10 रीपा का हो रहा निर्माण*

इमरान पारेख कि खबर

*स्थानीय आवश्यकता अनुसार ग्रामीण औद्योगिक पार्को में हो उत्पादन- कलेक्टर*

*रीपा की कार्ययोजना निर्माण हेतु कलेक्टर ने आयोजित की बैठक*

*जिले में 10 रीपा का हो रहा निर्माण*

*कोण्डागांव 21 दिसम्बर 2022/*मंगलवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) हेतु कार्ययोजना निर्माण के लिए बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्को में गतिविधियों के चयन पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्थानीय ग्रामीण आवश्यकता अनुसार उत्पादन करने तथा गतिविधियों के चयन में वित्तीय प्रबंधन पर बल देते हुए उनमें अधिक से अधिक लोगो को रोजगार प्रदान करने को कहा। इसके लिए उन्होने व्यवसायिक एवं निर्माण कार्यो में प्रयुक्त होने वाले उत्पादों की मांग को देखते हुए उत्पादन करने को कहा।
ज्ञात हो कि जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणानुसार हर विकासखण्ड दो ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना की जा रही है। जिले के पाच विकासखण्डों में 10 रीपा विकसित किये जा रहे है। जिसमें कोण्डागांव विकासखण्ड के करनपुर में बेलमेटल शिल्प, एल्युमिनियम फॉयल कटेनर, दोना पत्तल निर्माण एवं कचोरा में वुवन प्लॉस्टिक बोरी निर्माण एवं प्रिंटिग ईकाई, पेपर कप निर्माण, मसाला उद्योग, ईमली प्रसंस्करण, माकड़ी विकासखण्ड के बालेंगा (सोड़मा) में दोना पत्तल निर्माण, पेपर कप निर्माण, मुर्गी दाना उत्पादन एवं भिरिण्डा में डिजीटल फ्लैक्स प्रिटींग ईकाई, मसाला उद्योग, ईमली प्रसंस्करण, बड़ेराजपुर विकासखण्ड के लिहागांव में स्टील मोडलिंग, पोहा उत्पादन, दोना पत्तल निर्माण, पेपर कप निर्माण एवं छोटेराजपुर में अण्डा उत्पादन, रॉट आयरन शिल्प, बेकरी यूनिट, मुर्गी दाना उत्पादन, फरसगांव विकासखण्ड के जुगानीकलार में मसाला उद्योग, बांस शिल्प कला, दोना पत्तल निर्माण, ईमली प्रसंस्करण, पेपर कप निर्माण और चिचाड़ी में कैटल फीड, पापड़ उत्पादन, बैग प्रोडक्शन यूनिट, फर्निचर वर्क यूनिट, बारदाना निर्माण, पैकेजिंग यूनिट तथा केशकाल विकास खण्ड के डुन्डाबेड़मा में लाई मुर्रा उत्पादन, दोना पत्तल निर्माण, चप्पल निर्माण, पोहा उत्पादन एवं अड़ेंगा में लघुवनोपज मल्टीफुड प्रोसेसिंग यूनिट, कोकोनट कोल्ड प्रेस ऑईल, दाल प्रोसेसिंग यूनिट, पेपर कप निर्माण कार्य किये जायेंगे।
कलेक्टर द्वारा रीपा में पेवर ब्लॉक निर्माण, कोको उत्पादन, मुनगा पाउडर उत्पादन एवं गैर कृषि गतिविधियों के साथ उन्नत कृषि गतिविधियों को भी शामिल करने को कहा इसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्र तथा नारियल विकास बोर्ड सहित विभिन्न गैर शासकीय संस्थाओं को भी कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होने वित्तीय कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एनजीओ या व्यवसायिक संस्थाओं के साथ बाई बैक गारंटी हेतु एमओयू के माध्यम से उत्पादन करने को कहा। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जनपद सीईओ निकिता मरकाम, अनिकेत साहू, रामेश्वर महापात्र, रवि साव, डीपीएम विनय सिंह, एसडीओ अजय चौधरी सहित सभी विकासखण्डों के एनआरएलएम बीपीएम वाईपी, आरईएस के अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें