स्वच्छता एवं सफाई, पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध आम जनों की भी जिम्मेदारी–मनीष श्रीवास्तव

पालिका के वेंडर समिति की बैठक हुई संपन्न,विभन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

–स्वच्छता एवं सफाई, पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध आम जनों की भी जिम्मेदारी–मनीष श्रीवास्तव

इमरान पारेख कि खबर

कोंडागांव– वेंडिंग जोन एवं नॉन वेंडिंग जोन पर चर्चा करते वेंडर समिति के सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि अपने आसपास नालियों को साफ रखे घर के आगे कचरा ना डाले तथा पॉलिथीन का उपयोग ना करें स्वक्षता की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। तरूण गोलछा पार्षद ने कहा कि घर-घर जब सफाई वाले जाते है तो वो भी जागरूक करें तथा स्वयं भी इस बात का ध्यान रखे कि कचरा ना फैलाये और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश तिवारी साथी समाज सेवी संस्था ने कहा कि हम स्वयं अपना बैग लेकर चले ताकि हमें पॉलिथीन मांगने की जरूरत ही ना पड़े साथ ही सभी वेंडर और आम नागरिकों की भी जवाबदारी है कि हम स्वयं इस बात का ध्यान रखें।उक्त बैठक में आर. के सिंग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हो तो अस्पताल आये अस्पताल में सब सुविधाएं उपलब्ध है, सब ऑपरेशन अस्पताल में होते है, सारे जिले के अस्पताल सर्वसुविधायुक्त व सुसज्जित है।
बैठक में उपस्थित सभी वेंडरों ने अपनी-अपनी समस्यों के बारे में जानकारी दी उक्त बैठक में जिसमें
बाजार स्थल की साफ सफाई ,नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों के व्यवस्थापन की चर्चा मुख्य रूप से रही। सीएमओ दिनेश डे द्वारा कहा कि जल्द ही अन्य जरूरी कार्य जो नगर के स्वक्षता व बेहतरी के लिए संभव हो अमल में लाया जाएगा,वही पॉलिथीन बैग को लेकर आमजनो से लेकर दुकानदारों को भी लगातार जागरूक किया जाएगा वही आम जनों से साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील करते आने वाले दिनों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किये जाने की बात कही, जिसमे आम जनो से सहयोग की अपील की उक्त बैठक में तेज देवांगन पार्षद लोमन सिंह ठाकुर बाजार विकास के सदस्य) श्यश चौहान बाजार विकास के उपाध्यक्ष , ललिता लकरा उप संचालक समाज कल्याण संजय मारकण्डे उप अभियता तुलसी पटेल,वेंडर समिति के अध्यक्ष व वेंडर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें