
लखमा
दादी पहुंचे प्रेसक्लब कहा… बहुत ही बेहतरीन व सर्वसुविधायुक्त बन रहा निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन !
–दो दिवसीय प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा पहुंचे थे निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का मुआयना करने
–प्रेस क्लब के लोकार्पण से आमजनो को भी होगी मोडिया में अपनी बात रखने में सहूलियत–कवासी लखमा
कोण्डागांव – वाणिज्य कर (आबकारी) एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा अपने दो दिवसीय कोण्डागांव प्रवास पर पहुंचे थे,प्रवास के दौरान जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का जायजा लिया जिसमे ग्राम कोकोड़ी में निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं अंतागढ़ विधायक अनुप नाग द्वारा बांधा तालाब के समीप निर्माणाधीन आदिवासी विश्राम गृह के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बंगाराम सोड़ी एवं समाज के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए उन्हे शासन द्वारा अनुदान में प्राप्त दो करोड़ रूपयों से बन रहे सर्व सुविधा युक्त विश्राम गृह एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए बधाई देते कहा कि शॉपिंग काम्प्लेक्स के बनने से सामाजिक विविध कार्यक्रमों के लिये अब समाज को पैसे की दिक्कत नही होगी,13 दुकानों के नीलामी में ही समाज को एक करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त होगी।
सर्व समाज के निर्माणाधीन भवन निरीक्षण के पश्चात मंत्री कवासी लखमा प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के निर्माणाधीन भवन पहुंचे, जहां प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उद्योग मंत्री द्वारा प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के भवन का निरीक्षण करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हे भवन निर्माण की बधाई देते कहा कि भवन बहुत ही बेहतरीन व सर्वसुविधायुक्त बन रहा है,इसके लोकार्पण से आम जनों को भी पत्रकारों से मेल मिलाप करने व अपनी बात रखने में सहूलियत होगी।मंत्री लखमा ने पत्रकारों से प्रेस क्लब की अन्य गतिविधियों को लेकर भी चर्चा किया।इस अवसर पर संसाद प्रतिनिधि कैलाश पोयम, वरिस्ठ कांग्रेसी मनीष श्रीवास्तव ,एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीओपी निमितेश सिंह ,तहसीलदार विजय मिश्रा, जनप्रतिनिधि झुमुक दीवान, तरुण गोलछा तब्बसुम बानो सहित अन्य मौजूद रहे।

