कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के बाबू ने सरकारी खजाने पर डाला डाका

*कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के बाबू ने सरकारी खजाने पर डाला डाका*

कोंडागांव:- कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के जिला निर्वाचन शाखा में पदस्थ लेखा शाखा विभाग के वर्ग 2 लिपिक श्री हरीश सोम ने अपने वेतन बिल में साल् मे एक से अधिक बार वेतन वृद्धि कर पिछले 2 सालों से सरकारी खजाने पर डाका डालता रहा
*जिला कोषालय अधिकारी ने पकड़ी चोरी* जिला निर्वाचन शाखा कोंडागांव से वेतन बिल जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर के दस्तखत से जिला कोषालय को हर माह वेतन बिल प्रेषित किया जाता रहा, जिसमें जिला कोषालय अधिकारी ने वेतन बिल में अनियमितता के शक में जांच की जिसमें पाया कि जिला निर्वाचन शाखा में पदस्थ बाबू श्री हरीश सोम ने अपने स्वयं के वेतन में लगातार 2 वर्षों से अधिक बार वेतन वृद्धि कर बिल भेजते रहे, एवं अधिक भुगतान लेते रहे, जिला कोषालय अधिकारी ने शक के आधार पर बिल की जांच करने पर सरकारी खजाने मैं की जा रही चोरी को पकड़ कर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर को पत्र लिखा एवं बाबू के विरुद्ध वसूली की कार्यवाही एवं उचित कार्यवाही करने कहा।

*जिला निर्वाचन अधिकारी  श्रीमती सीमा ठाकुर*
जिला कोषालय से पत्र प्राप्त हुआ है पत्र में अधिक बार वेतन वृद्धि की बात लिखी हुई है संबंधित बाबू को स्पष्टीकरण प्रेषित किया गया है, एवं 3 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है जवाब के उपरांत जो भी कार्यवाही होगी की जावेगी।

*जिला कोषालय अधिकारी श्री संजय सिंह सोनवानी*
निर्वाचन शाखा से प्राप्त वेतन बिल में वर्ग 2 लिपिक  श्री हरीश सोम ने अपने वेतन में एक से अधिक बार इंक्रीमेंट जोड़ा है ,पिछले 2 सालों में 8 इंक्रीमेंट का अधिक पैसा उनके द्वारा लिया गया है जिसकी जानकारी जिला निर्वाचन शाखा एवं कलेक्टर को दे दी गई है एवं वसूली की कार्यवाही के लिए लिखा गया है।

जिला कोंडागांव निर्वाचन शाखा में पदस्थ लिपिक वर्ग 2 सोम के द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमिता की गई है उसके उपरांत भी उन्हें उसी चार्ज पर रखा गया है अब तक उन्हें स्थापना शाखा से हटाया नहीं गया है।
नहीं हटाया जाना अनेक संभावनाओं को जन्म देता है।
अब देखना यह होगा की इतनी गंभीर वित्तीय अनियमित्ता के बाद दोषी के ऊपर क्या कार्यवाही की जाती है।।

Leave a Comment

और पढ़ें