केशकाल ब्लॉक अन्तर्गत संचालित सभी धान खरीदी केन्द्रो में खरीदा गया धान उठाने का कार्य जोरो पर है – रविकांत नेताम डीएमओ कोण्डागांव

दिनांक 29/11/2022
केशकाल ब्लॉक अन्तर्गत संचालित सभी धान खरीदी केन्द्रो में खरीदा गया धान उठाने का कार्य जोरो पर है – रविकांत नेताम डीएमओ कोण्डागांव
इमरान पारेख कि खबर


खरीदा गया धान उठाव नहीं होने के चलते धान खरीदी बंद का ज्ञापन कर्मचारी संघ ने जिला कलेक्टर को सौपा
केशकाल – केन्द्र सरकार द्वारा छ.ग. राज्य भर में किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के तिथि 01/11/2022 से लेकर 31/01/2023 तक करने का आदेश निर्देश जारी होने के साथ जिला कोण्डागांव अन्तर्गत संचालित समस्त धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी जोरों पर होने के साथ धान खरीदी केन्द्रों में खरीदा गया धान उठाव नहीं होने के चलते लेम्पस कर्मचारी संघ द्वारा धान खरीदी बंद करने के संबंध में संगठन द्वारा संयुक्त रूप से संघ का जिला अध्यक्ष संतोष साहू एवं जिला ईकाई सचिव विरेन्द्र कुमार नायक एवं अन्य पदाधिकारी समिति द्वारा इनके ज्ञापन क्र.17/2022 दिनांक 28/11/2022 को श्री दीपक कुमार सोनी कलेक्टर जिला कोण्डागांव के नाम से प्रेषित ज्ञापन में विषय में उल्लेख किया गया है, कि खरीदी केन्द्रों में खरीदा गया धान परिवाहन नहीं होने के कारण धान खरीदी बंद करने के विषय पर कलेक्टर का ध्यान आकर्षण करते हुए कहा गया है कि जिला कोण्डागांव के अन्तर्गत 61 उपार्जन केन्द्रों में लेम्पस द्वारा छ.ग. शासन की धान खरीदी नीति का पालन करते हुए धान उपार्जन का कार्य प्रगतिशील है। एवं सभी केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान उपार्जन धान किया जा चुका है। 01/11/2022 से लेकर दिनांक 28/11/2022 तक जिले भर में 283260.80 क्विंटल धान उपार्जन किया जा चुका है। खरीदी के विरूद्ध 24832 क्विंटल का ही परिवाहन होने का आरोप लगया है ,साथ ही परिवाहन की गाति बहुत ही धीमी होने पर परिवाहन औसत 8.77 प्रतिशत ही हो पाया है।
रविकांत नेताम जिल विपणन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा मिडिया को जानकारी देते हुए प्रश्नवाचक उत्तर देते बताया कि केश्काल क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्रों में खरीदा गया धान उठाव जोरों पर बताया है इसमे दोनों का अलग अलग जानकारी मिडिया को मिलने पर कई प्रकार का संदेह डीएमओ कोण्डागांव के ब्यान से मिलने की पुष्टि मिला है। डीएमओ कोंडागांव ने जिला भर में धान उठाने का दावा कर रहा है दुसरे तरफ जिला लेम्प्स कर्मचारी संघ ने धन उठाने की गति पर सवाल खड़े करते हुए धन खरीदी बंद करने का ज्ञापन कलेक्टर को सौपने पर दोनों प्रकार से धन उठाव पर कई सवालिया निशान लग रहा है इसका सही जवाब जिला के कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा ही पुष्टि कर सकता है। केशकाल लेम्पस अन्तर्गत कृषि मण्डी केशकाल में लगे खरीदी केन्द्र में दिनांक 28/11/2022 तक खरीदा गया कुल धान मात्रा 11940 क्विंटल में मोटा धान 1557.20 क्विंटल तथा पतला धान 10382.80 क्विंटल जानकारी लेम्पस केशकाल द्वारा दिया गया है। खरीदा गया कुल धान मात्रा में 4350 क्विंटल पतला धान मिलर लोग उठाने के बाद आज की तिथि में 7580 क्विंटल शेष बताया है जिसमें समाचार लिखे जाने तक खरीदी केन्द्र में बचत धान 7580 की जानकरी मिला है। जिसमे अभी तक 348 किसान लाभान्वित उठाने के साथ अपने धान बेचने की पुष्टि मिला है।

Leave a Comment

और पढ़ें