23 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति आंमत्रित*

*काकड़गांव के नक्शा-खसरा का मदवॉर एवं व्यक्तिवार अंतिम प्रकाशन*
*23 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति आंमत्रित*

*कोण्डागांव 29 नवंबर कोण्डागांव/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन राजस्व सर्वेक्षण उपरांत ग्राम काकड़गांव पटवारी हल्का नम्बर 34 राजस्व निरीक्षक मंडल गोलावण्ड तहसील कोण्डागांव के किसानों के कब्जानुसार प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण बाद तैयार नक्शा, खसरा का मदवॉर एवं व्यक्तिवॉर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उक्त ग्राम के नक्शा-खसरा का अंतिम प्रकाशन अवलोकन हेतु ग्राम के प्रमुख स्थलों पर चस्पा किया गया है। उपरोक्त सर्वेक्षण में भूमि हस्तान्तरण, आबंटन के संबंध में किसी भी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो वे आगामी 23 दिसम्बर तक लिखित में अपना दावा-आपत्ति कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेेख शाखा में स्वंय अथवा अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें