
बड़ेराजपुर –आज सर्व समाज बड़ेराजपुर के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महगु मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे वहीं उक्त कार्यक्रम में सभी समाजों के प्रमुखों के संग अन्य गणमान्य नागरिक भी पहुंचे थे उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा भारत का संविधान उद्देशिका दोहराते सभा में उपस्थित सभा जनों को सपथ संकल्प दिलवाया गया।,मुख्य अतिथि ,ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने समतामूलक भारतीय संविधान कार्य किया जिसके कारण आज भारत विश्व के विकसित देशों में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है महिलाएं पुरुषों के बराबर जीवन के सभी क्षेत्रों में सम्मान पूर्वक संवैधानिक वह प्रशासनिक पदों पर पहुंच पाए हैं,यह भारतीय संविधान के ताकत का परिणाम है।
26 नवम्बर 2049 को भारत को संविधान पूरा होने के बाद इसके कुछ अंशो को तत्काल अंगीकार कर लिया गया इस दिन को विधि दिवस घोषित किया गया और 26 जनवरी 1950 को हमारा देश संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणतंत्रआत्मक गणराज्य राष्ट्र का दर्जा हासिल हो हुआ।
उक्त कार्यक्रम में धनीराम मरकाम, सरपच रामसाय मरकाम ,मोहन मरकाम,दयलू राम सेठिया, योगेश पांडे,ताम्रध्वज नेवरा,उग्रेश नेताम,सुदामा मरकाम,शिला सेठिया ,दयाराम मरकाम, व अन्य समाज प्रमुखों संग गणमान्य जन उक्त कार्य क्रम में उपस्थित रहे।

