लगातार दो महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इमरान पारेख कि खबर
नारायणपुर: विगत दिनांक 14/08/2022 को घटित दुष्कर्म के एक मम्मले मे फरारा चल रहे आरोपी चिरंजीव मंडल (उम्र 24वर्ष) बंगलापारा निवासी को पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धरावों के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें चिरणजीव मंडल ने एक नाबालिक युवती को घुमाने ले जाने का झांसा देकर नारायणपुर शांतिनगर चावल गोदाम के पीछे ले जा कर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया था। और युवती को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी तक दी थी। जिसके बाद युवती न घटना की जानकारी घर वालो को दी और पिता के साथ नारायणपुर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिसके बाद से ही आरोपी की तलाश में थाना पुलिस जुटी हुई थी। जो तलास आज पूर्ण हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें