
इमरान पारेख कि खबर
*मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु आत्मानंद विद्यालय में आयोजित की गई कार्यशाला*
*कोण्डागांव, 20 सितम्बर 2022/* विगत दिनों स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोट पारा कोण्डागांव में मानसिक स्वास्थ के प्रति बच्चों को जागरूक करने एवं उनकी मानसिक जांच हेतु जिले में संचालित संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से संचालित संवेदना कार्यक्रम में मानस फाऊंडेशन की मनोवैज्ञानिक उन्नति अरोरा द्वारा विद्यालय के करीबन 300 बच्चों के साथ मानसिक जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कक्षा 9-12वी तक के बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी के साथ खेल-खेल में मानसिक व्यायाम की भी जानकारी देते हुए उन्हें उपहार भी दिये गये। इस कार्यक्रम में परामर्श के दौरान 43 बच्चों द्वारा अपने मानसिक स्वास्थ के संबंधित परेशानियों के बारे में मनोवैज्ञानिक के समक्ष अपनी बात रखी। जिसपर मनोवैज्ञानिक द्वारा सभी बच्चों को परामर्श देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने अथवा जिले के हेल्पलाईन नम्बर 9303430398 पर सम्पर्क करने को कहा। इस हेल्पलाईन नम्बर पर जिले में किसी भी व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सम्पर्क किया जा सकता है।

