मांडोकी खरगांव में ग्रामीण स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम मनाया गया

इमरान पारेख कि खबर
मांडोकी खरगांव में ग्रामीण स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम मनाया गया

कोंडागांव जिला के विकासखंड बड़ेराजपुर ग्राम मांडोकी खरगांव में दिन मंगलवार को बहुत ही धूमधाम से बस्तर संभाग का सबसे बड़ा त्यौहार पुनांग पडुम नयाखानी पर्व मनाया गया ।इस कार्यक्रम में बहुत ही आकर्षण के साथ गोटूल के लिए लया लयोर द्वारा रेला पाटा के साथ गांव के सभी परिवार से आए हुए आदिवासियों का एक परंपरा सगा होडयाना सगा निगना जिसमें सदियों से यह परंपरा चलती आ रही है जो हमारे समाज का तीनों संस्कार मैं इस परंपरा नेग नियम को मनाया जाता है और आदिवासियों का रीति रिवाज के साथ चलता है इस कार्यक्रम में गांव के गोटूल के रेला पाटा नृत्य में बहुत ही आकर्षण रहा इस दौरान लिंगो का 18 वाद्य यंत्र में हुल्की मादरी, गुट्टा मांदरी, माटी मांदरी के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले गांव की जिमेदारीन याया बुमयार गांव की सभी पेन पुरखा को सेवा अर्जी किया गया । हमारे बुम गोटुल के लयोर किशान मंडावी, ने आदिवासियों का अधिकार पेशा कानून ,वन अधिकार कानून ,भारतीय संविधान, में जो अधिकार दिए हैं उस कानून को विस्तार के साथ बताते हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के बुमयार गायता , पटेल ,पेन पुजारी थे और ग्राम के सरपंच ,जनपद प्रतिनिधि सभी समाज के समाज प्रमुख लोग उपस्थित थे गांव के सभी सगाजनो को पुनांग पडुम में नया चावल को क्या करके चिवड़ा कोरिया पत्ता में वितरण किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें