जाति-निवास को लेकर एस.डी.एम. के अध्यक्षता में ब्लाक स्तर की शिक्षको का बैठक गिरिदीप अंग्रेजी स्कूल में संपन्न आशुतोष शर्मा तहसीलदार द्वारा बैठक बुलाया गया

इमरान पारेख कि खबर……
जाति-निवास को लेकर एस.डी.एम. के अध्यक्षता में ब्लाक स्तर की शिक्षको का बैठक गिरिदीप अंग्रेजी स्कूल में संपन्न
आशुतोष शर्मा तहसीलदार द्वारा बैठक बुलाया गया
केशकाल से इमरान पारेख का खास रिपोर्ट
केशकाल- ब्लाक केशकाल स्तर के समस्त स्कूलो के प्राचार्य, प्रधान अध्यापक, शिक्षको के एक महत्वपूर्ण बैठक शंकरलाल सिन्हा एस.डी.एम. केशकाल के अध्यक्षता में दिनांक 10/09/2022 को गिरिदीप अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशकाल में इस बैठक में आशुतोष शर्मा तहसीलदार (राजस्व) केशकाल द्वारा बैठक बुलाकर बैठक में उपस्थित समस्त विद्यालय से आये शिक्षको को गरिमामयी उपस्थिति में तहसीलदार द्वारा स्कूलों मे दाखिला लेने वाले बच्चों से अनिवार्य रूप से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार केशकाल द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त प्राचार्य एवं प्रधान अध्यपकों को निर्देश देते हुए कहा है कि बैठक में सभी प्राचार्यों व प्रधानाध्यापकों से अपनी संस्था में अध्ययनरत आरक्षित वर्ग के सभी विद्यार्थियों के सामाजिक प्रस्थिति प्रमाणपत्र बनवाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके।
बैठक में अध्यक्षता कर रहे शंकर लाल सिन्हा एस.डी.एम. के अलावा आशुतोष शर्मा, सी.एल. मण्डावी खण्ड शिक्षा अधिकारी के अलावा गिरिदीप अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नया प्राचार्य फादर टोनी मैथ्यू एवं ब्लाक स्तर के समस्त प्राचार्य प्रधान अध्यापक तथा बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे बैठक में एस.डी.एम. शंकरलाल सिन्हा द्वारा उपस्थित शिक्षकगणों को अपने अपने स्कूलो मे दाखिला लेने वाले बच्चों से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र स्कूलो में अनिवार्य रूप से जमा कराने का निर्देश दी। बैठक में आशुतोष शर्मा तहसीलदार केशकाल द्वारा बैठक में उपस्थित उनके गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए अभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें