
इमरान पारेख कि खबर
केशकाल | गोंडवाना समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों द्वारा ने 1 सितंबर को केशकाल के अनु विभागीय अधिकारी (रा.) को गोंडवाना भवन के सामने काम्प्लेक्स निर्माण कार्य को रोक लगाने के विषय में लिखीत आवेदन दिया | कार्यालय गोंडवाना समाज समन्वय समिति ब्लाक केशकाल जिला कोंडागांव के लेटर पेड पर दिये गये आवेदन में यह लिखा गया है कि-“गोंडवाना समाज समन्वय समिति ब्लाक केशकाल पंजीयन क्रं.1033/92 के लिए राजस्व विभाग द्वारा आबंटित भूमि है | इस भूमि पर अन्य संगठन के द्वारा भूमि पूजन दिनांक 22-08-22 को किया गया है | जबकि गोंडवाना समाज परगना ब्लाक जिला संभाग के पदाधिकारि चार आदिवासी छात्रों की मौत पर धरना प्रदर्शन में शामिल थे| चूंकि यह भूमि गोंडवाना समाज के लिए आरक्षित है न सर्व आदिवासी समाज के लिए है | उक्त भूमि पूजन के संबंध में गोंडवाना समाज समन्वय समिति को विश्वास में नहीं लिया गया है | अत:श्रीमान जी से अनुरोध है कि इस भूमि में निर्माण कार्य को तत्काल रोक लगाने की कार्यवाही करें | ” आवेदन प्रदान करने के लिए गोंडवाना समाज समन्वय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे | उल्लेखनीय है कि काम्प्लेक्स भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम द्वारा 22अगस्त को किया गया था गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा अब निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग करने से काम्प्लेक्स निर्माण को लेकर अब अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न होने लगा है|

