
योगेश पांडे
कोंडागांव :-“एक तीर एक कमान सर्व आदिवासी एक समान”, “एक कदम गांव की ओर” के नारे के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस ब्लाक मुख्यालय विश्रामपुरी के खेल मैदान (मिनी स्टेडियम)में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम बूढ़ापेन का सेवा अर्जी किया गया,उसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्मित ध्वज को पहराया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों को हल्दी चावल लगाकर व पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया उसके बाद मंच में उपस्थित समाज प्रमुखों ने बारी बारी से संविधान,पेसा कानून,शिक्षा, समाज की परंपरागत नेंग नियम,हक- अधिकार,अपनी संस्कृति,वेशभूषा, पारंपरिक नृत्य,ये सभी विषयों पर सभी ने अपनी अपनी बात रखी।जहां पर सर्व आदिवासी समाज के युवा वर्ग,समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों व महिलाएं सब अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ कार्यक्रम में नज़र आये।
*एक कदम ग्रामसभा की ओर थीम रहा कार्यक्रम में शामिल* –
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष जगत मरकाम ने ब्लॉक भर से आये विभिन्न समाज के लोगों के बीच पेसा को लेकर ‘एक कदम ग्रामसभा की ओर’ थीम पर लोगों से अपील किये की हम अपने हक अधिकार जल जंगल जमीन की बात करते हैं लेकिन उस पेसा कानून की जानकारी से वंचित हैं जबकि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने लागू किया है उसे हमें समझने की आवश्यकता है, ग्रामसभा में जाने की आवश्यकता है और उस हक को हम कैसे उपयोग करें इस पर प्रमुखता से बात रखा।
*रेला नृत्य व मांदरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र* –
कार्यक्रम के बीच में आदिवासी संस्कृति का सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा जिसमें रेला नृत्य,माटी मांदरी, हुलकी मंदारी, गुट्टा मंदारी, रेला पाटा पारंपरिक नृत्य किया गया इस कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर अंत तक लिंगों गोटूल भीमा मांडो विश्रामपुरी बाजा टीम के द्वारा रेला पाटा गाया गया।
*सभी सगाजनों के लिए खिचड़ी की व्यवस्था रहा* –
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सगाजनों के लिए नाश्ता के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था किया गया।इस दौरान युवा प्रभाग का विशेष योगदान रहा।
*इस दौरान ये मौजूद रहे-*
इस दौरान सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बड़ेराजपुर के सर्व आदिवासी समाज सामान्य प्रकोष्ठ, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, युवा प्रभाग, गोंडवाना समन्वय समिति, गोंडवाना समाज समन्वय समिति युवा प्रभाग, हल्बा समाज, पठारी समाज,पारधी समाज,पनिका समाज ,मरार समाज, कुम्हार समाज, साहू समाज, तेली समाज,राउत समाज, लोहार समाज के प्रमुख व सरपंच संघ,जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधि व बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं उपस्थित रहे।

