जगमगा उठा केशकाल आशीर्वाद दिए से।विधायक संग सैकड़ों लोगों ने दिया जलाकर मोदी जी को दिया आशीर्वाद।

विधायक बंगला भी आशीर्वाद दिए से जगमगाता दिखा केशकाल में राजा तालाब,शीतला मंदिर एवं अटल परिसर में हुआ सार्वजनिक प्रोग्राम।

केशकाल SDM आकांक्षा नायक,तहसीलदार,नगर पंचायत सीएमओ सहित अधिकारी कर्मचारी भी रहे शामिल।

केशकाल/महफूज़ अली/17सितंबर2026–17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर केशकाल में आशीर्वाद दिया से पूरा नगर जगमगा उठा। केशकाल के अटल परिसर में विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों ने आशीर्वाद दिया जलाकर मोदी जी को आशीर्वाद देकर जन्मदिन की बधाई दी ।केशकाल के तीन जगह पर राजा तालाब केशकाल,  शीतला मंदिर बोरगांव एवं केशकाल बस स्टैंड के पास अटल परिसर में आशीर्वाद दिया प्रज्वलन का सार्वजनिक आयोजन रखा गया था। जिसमें नगर के ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारियों ने दिया जलाकर मोदी जी को आशीर्वाद दिया विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि वर्तमान में विश्व के सबसे ताकतवर नेता के रूप में हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनके ही नेतृत्व में देश कोरोना काल में वैक्सीन बनाकर देशवासियों, सहित अनेक देशों को वैक्सीन सप्लाई कर लोगों की जान बचाई एवं उन्होंने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया साथ ही देश की बढ़ रही लोकप्रियता के बारे में बताते हुए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें