केशकाल के भंगाराम माई के मंदिर में लगी देवी देवताओं की अदालत ।विश्व की अनोखी अदालत जहां देवी देवताओं को दी जाती है सजा।

महफूज़ अली/केशकाल/12सितंबर2026–

केशकाल के सुप्रसिद्ध भंगाराम माई के दरबार में लगी देवी देवताओं की अदालत। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो जातरा का भंगाराम माई के मंदिर में आयोजन हुआ। जिसमें देवी देवताओं की अदालत लगी विश्व की पहली ऐसी अदालत जहां देवी देवताओं को दी जाती है सजा। प्रत्येक वर्ष 9 परगना से आए देवी देवताओं को अपनी परीक्षा देनी होती है। जो देवी देवता पिछले साल भर ठीक काम करके लोगों का विश्वास जीतते हैं उन्हें आगे की अनुमति दी जाती है। एवं जिन देवी देवताओं की शिकायत प्राप्त होती है ऐसे देवी देवताओं को भंगाराम माई मंदिर के पीछे बनी खुली जेल में एक साल के लिए सजा के तौर पर छोड़ दिया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें