केशकाल घांट में ट्रालाट्रक के भारी लोड गिरने से जाम की संभावना बन रही? पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

केशकाल/महफूज़ अली/17अगस्त2026–केशकाल घाट में तेलीन सती मंदिर के नीचे मोड नंबर चार पर ट्राला ट्रक से भारी भरकम लोड मोड पर गिर गया है। जिससे जाम लगने की संभावना बन रही है? ट्रक से गिरा लोड भारी होने के कारण उसे किनारे करने में समय लग सकता है। फिलहाल केशकाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है एवं जाम ना लगे इसलिए गाड़ियों को सावधानी से पार करवा रही है। लेकिन फिर भी आप हो जाएं सावधान अगर आप केशकाल घाट से गुजर रहे हैं तो पहले घाट की वर्तमान स्थिति पता कर लेवें उसके बाद ही केशकाल घाट से आगे का सफर जारी रखें।

Leave a Comment

और पढ़ें