
*विश्व योग दिवस पर बीजापुर में गूंजा योग का संदेश, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि*

महफूज़ अली/ 21 जून2026– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक टेकाम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया तथा सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है।
कार्यक्रम में बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन झा, एडिशनल कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, एसडीएम जागेश्वर कौशल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और जागरूक मन के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी नागरिकों को इसके प्रति जागरूक होकर नियमित अभ्यास करना चाहिए।



