
कोहकामेटा में बच्चों को मिली ड्रेस एवं किताबें,बीआरसी बलराम नाग ने बच्चों को दिया पुष्पगुच्छ।
केशकाल/महफूज़ अली/17जून2026– 16 जून से शिक्षा विभाग में सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने का निर्देश दिया जिसके परिपालन में केशकाल विकासखंड के समस्त स्कूल खुले।
स्कूल प्रारंभ होने के दिन प्राथमिक और माध्यमिक शाला कोहकमेटा में कक्षा पहली एवं छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों की आरती कर शाला में प्रवेश दिलाया गया।
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष,प्रधानाध्यापक,शिक्षक गण ग्रामवासी एवं पालक की उपस्थिति में बीआरसी केशकाल बलराम नाग उपस्थित रहे।
प्रवेश उत्सव के दौरान खंड स्त्रोत ने बच्चों को कॉपी पेन पाठ सामग्री एवं ड्रेस वितरित किया और प्रतिदिन शाला आने की अपील बच्चों से की।साथ ही शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं संस्कार बच्चों को देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर आए अभिभावकों ने भी अपने हाथों से बच्चों को ड्रेस दिया और चॉकलेट दी।
सभी प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालित रहा।
बता दे कि केशकाल विकासखंड में कुल 190 प्राथमिक शाला एवं 96 माध्यमिक शालाएं 7 हाई स्कूल एवं 14 हायर सेकेंडरी स्कूल आज से संचालित हो गई हैं।

