केशकाल शासकीय कालेज में लगी आग।प्रचार्य के केबिन में लगी आग। कालेज में चल रहा है एग्जाम।

केशकाल//दुर्गेश कौशिक/13जून2026–केशकाल शासकीय कॉलेज महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय केशकाल में शॉर्ट सर्किट की चलते आग लग गई। आग लगने से कॉलेज के प्रिंसिपल का केबिन जल कर राख हो गया प्रिंसिपल का टेबल कुर्सी पूरी तरीके से जलकर राख हो गए। सुबह 10 बजे कॉलेज के स्टाफ ने धमाके की आवाज सुनी जिस पर प्रिंसिपल का केबिन खोला गया तो आग की लपटे दिखाई दी आनन फानन में कॉलेज में उपस्थित कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया केशकाल शासकीय महाविद्यालय में अभी परीक्षा चल रही है। बच्चे परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रहे थे इसी बीच यह आग भड़की आग के लगने के कारण की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन प्राचार्य केशकाल कॉलेज का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यहां आग लगी होगी फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है फोन करने पर 112 पुलिस वाहन तत्काल केशकाल कॉलेज में पहुंचकर आवश्यक आग बुझाने एवं नुकसान से बचने की कार्यवाही करते नजर आए।केशकाल नगर पंचायत के कर्मचारी भी समय में कॉलेज पहुंचकर स्थिति को संभालने में सहयोग करते दिखे।प्राचार्य से बात करने पर उन्होंने बताया कि केबिन में ए सी,टेबल, कुर्सी,बिजली के सामान,एवं कम्यूटर को नुकसान हुआ है।किसी भी प्रकार के कागजात को नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि उस केबिन में कोई भी महत्वपूर्ण कागजात नहीं थे।

Leave a Comment

और पढ़ें