
केशकाल/महफूज़ अली/9मई 2026–केशकाल नगर में स्थित फॉरेस्ट विभाग के डिपो में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध नहीं है केशकाल नगर के वार्ड क्रमांक 2 में आकस्मिक मृत्यु के कारण अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की समस्या उत्पन्न हो गई है पिछले दिनों टाटा मारी क्षेत्र से अवैध लकड़ी कटाई का वीडियो हमने प्रमुखता से उठाया था अब फॉरेस्ट विभाग की दूसरी लापरवाही जनता के सामने आ रही है फॉरेस्ट विभाग अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी रिजर्व करके रखता है लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते अंतिमसंस्कार के लिए लोग लकड़ी के लिए भटक रहे है।पिछले कई महीनों से डिपो में लकड़ी उपलब्ध नहीं है।। भारतमाला रोड से सैकड़ो ट्रक लकड़ी काटकर कोंडागांव डिपो में जमा की गई है वहीं केशकाल बाईपास में गलत तरीके से 8000 वृक्षों को काट दिया गया अब नए एलाइनमेंट के अनुसार 6000 नए वृक्षों को काटने का कार्य प्रक्रिया में है उसके बावजूद जबकि अंतिम संस्कार के लिए ₹2000 शुल्क भी विभाग के द्वारा निर्धारित है उसके बाद डिपो में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का ना होना गंभीर सवालों को जन्म देता है ।क्या इस लापरवाही पर दोषियों के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही होगी या फिर यह मुद्दा अपने आप अंतिम संस्कार के साथ दफन हो जाएगा आने वाले दिनों में इस पर हम एक विस्तृत न्यूज़ भी कवर करेंगे।

