केशकाल नगर पंचायत के निर्दलीय अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी का बीजेपी पार्टी में प्रवेश।विधायक एवं पूर्व विधायक ने गमछा पहनाकर कराया पार्टी में प्रवेश।

केशकाल/महफूज़ अली/6अप्रैल2026–केशकाल के नगर पंचायत अध्यक्ष जिन्होंने निर्दलीय जीत कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था बिहारी लाल शोरी ने आज विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम एवं पूर्व विधायक एवं कोंडागांव जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। केशकाल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका के रूप में यह प्रवेश देखा जा रहा है। क्योंकि पूर्व में बिहारी लाल शोरी ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर भाजपा को हरवा कर कांग्रेस का अध्यक्ष बनवाया था।अब वही बिहारी लाल सॉरी जो निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर विश्वास करते हुए एवं विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम की लोकप्रियता के चलते आज विधायक निवास कार्यालय केशकाल में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली विधायक निवास कार्यालय में जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम जिला महामंत्री विजय पोया मंत्री रामेश्वर उसेंडी उपाध्यक्ष आकाश मेहता तरुण शाना एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बिहारी लाल शोरी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Comment

और पढ़ें