
केशकाल/सुमन गावड़े–केशकाल घाट में शनिवार की दोपहर बड़ी लोहे से लदी ट्राला के पलट जाने से जाम की स्थिति बनी हुई है। केशकाल में मेगा जाम लगा हुआ है ।5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगे लोहे के सामान को किनारे कर छोटी गाड़ियों के आने-जाने की जगह बनाई गई है, लेकिन अभी भी बड़ी मालवाहक ट्रक एवं यात्री बसों के लिए केशकाल घाट बंद है, केशकाल से रायपुर की ओर जाने वाली बसों को विश्रामपुरी से बाँसनवाही होते कांकेर और रायपुर के लिए डायवर्ट किया गया है वही बड़ी माल वाहक ट्रैकों को भी विश्रामपुरी होते धमतरी रायपुर निकलने की सलाह पुलिस प्रशासन के द्वारा दी जा रही है। फिलहाल रुक-रुक कर छोटी गाड़ियों को निकालने की कवायद जारी है लेकिन अब भी केशकाल घाट में जाम की स्थिति बनी हुई है।


