
उत्तीर्ण सभी बच्चों को संकुल समन्वयक ने दी शुभकामनाएं
केशकाल। आज प्रातः 9 बजे संकुल कोहकामेटा अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
सभी संस्थाओं का रिजल्ट 100% रहा।जनप्रतिनिधिगण, पालकों एवं एसएमसी सदस्यों के बीच परिणाम की घोषणा हुई।
5वीं/8वी केंद्रीकृत परीक्षा में भी संकुल कोहकामेटा का शानदार प्रदर्शन रहा।संकुल समन्वयक सैयद शुऐब अली ने सभी बच्चों को बधाई दी और अगली कक्षाओं में भी बेहतर परिणाम के लिए शुभकामना दी।




