केशकाल मेला 1अप्रैल को।कलेक्टर कोंडागांव ने केशकाल अनुविभाग के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केशकाल का वार्षिक देव मेला 1 अप्रैल को सामाजिक प्रमुखों की बैठक में सर्वसम्मति से घोषित हो गया है ।कलेक्टर कोंडागांव श्री कुणाल दुदावत ने केशकाल मेला के लिए अनुविभाग केशकाल में एक दिवसीय शासकीय अवकाश घोषित कर दिया है इस बार के वार्षिक मेला में मीना बाजार, आकाश झूला,एवं अन्य प्रकार के झूले आने की संभावना जताई जा रही है। कुछ झूले अभी से केशकाल में आना शुरू हो गए हैं। विश्रामपुरी का मेला एक हफ्ते का अंतर होने के कारण इस बार केशकाल मेला में व्यापारियों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है। केशकाल के निवासियों को साल में एक बार होने वाले वार्षिक मेला का इंतजार रहता है। इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी खत्म हो चुकी है जिसे देखते हुए केशकाल मेला में भीड़ उमड़ने की उम्मीद की जा रही है, केशकाल एसडीएम श्री अंकित चौहान ने शांति समिति की बैठक बुलाकर केशकाल में मेला के लिए पार्किंग व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें