केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के प्रयास से विश्रामपुरी सड़क जीर्णोद्धार कार्य की राशि बजट में किया गया शामिल ।

जे एस बोस/कोंडागांव–छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा बजट सत्र में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल से विश्रामपुरी, बसकोट होते हुए कोंडागांव रोड की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया था। केशकाल घाट जीर्णोद्धार के समय केशकाल से विश्रामपुरी रोड को बाईपास के रूप में इस्तेमाल करने से बड़ी वाहनों के चलने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए। साथ ही भारतमाला प्रोजेक्ट जो की विश्रामपुरी के पास से विश्रामपुरी रोड को जोड़ेगा अति महत्वपूर्ण होने के कारण विधायक ने प्रमुखता से उस रोड के जीर्णोद्धार की बात सदन में उठाई थी। जिसका जवाब देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री अरुण साव ने केशकाल से विश्रामपुरी विश्रामपुरी,एवं बसकोट से कोंडागांव तक की सड़क के जीर्णोद्धार की राशि लगभग 80लाख बजट में स्वीकृत कर ली है ।अब आने वाले दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी केशकाल विधायक के इस प्रयास का लोगों ने स्वागत किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें