

केशकाल/महफूज़ अली–विश्रामपुरी बड़ेराजपुर ब्लॉक के किसान बिजली के लोग वोल्टेज को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहे हैं, वहीं किसानों का आरोप है कि बिजली के लो वोल्टेज के कारण उनके खेतों पर लगे सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं ।जिससे खड़ी फसल बर्बाद होने के कगार पर आ गई है। साथ ही किसानों ने आरोप लगाया कि बच्चों के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं लेकिन बिजली की कटौती एवं लो वोल्टेज के कारण बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है किसान संगठनों ने कलेक्टर एवं बिजली विभाग के नाम आवेदन देकर 20 मार्च 2025 को बिजली विभाग विश्रामपुरी में ज्ञापन एवं चक्का जाम की स्थिति करने की बात कही गई थी जिसको लेकर पुलिस विभाग हाई अलर्ट पर है विश्रामपुरी में चक्का जाम की स्थिति के बाद नेशनल हाईवे में जाम को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कोंडागांव जिला रिजर्व बल से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर, विश्रामपुरी से सिदावंड तक हर चौक में पुलिस तैनात कर रखा है।सिदावंड गुडरीपारा चौक के पास बैरिकेट्स लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसान बड़ी संख्या में नेशनल हाईवे की तरफ जाकर नेशनल हाईवे को जाम न कर सकें अगर किसानों को केशकाल के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपना है तो उन्हें सिदावंड चौक से पैदल ही केशकाल की ओर जाकर अधिकारियों को ज्ञापन सपना पड़ेगा।



