हीरासिंग नेताम के जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने पर बड़ेराजपुर क्षेत्र में जस्न का माहौल।लोगों ने मिठाइयां बांटकर लोगों को दी बधाई।

केशकाल/महफूज़ अली–विश्रामपुरी बडेराजपुर ब्लॉक के पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष माँडोकी खरगांवमें पिछले 15 वर्षों से सरपंच का दायित्व निभा चुके जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 से हीरासिंह नेताम ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों को पछाड़ा था कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में हीरा सिंह नेताम को कोंडागांव जिला पंचायत का उपाध्यक्ष चुना गया है जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद बड़े राजपुर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है लोगों ने आतिशबाजी एवं मिठाइयां बाटकर एक दूसरे को बधाई दी बड़ेराजपुर क्षेत्र में हीरा सिंह नेताम काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं उनका व्यवहार सभी के साथ समभाव का रहता है खास करके युवाओं में हीरा सिंह नेम का काफी क्रेज है एवं गांव के स्यान भी हीरा सिंह नेताम को भविष्य का बड़ा नेता बताते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें