
केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कोंडागांव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रीता शोरी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। कोंडागांव जिले की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी बन गई है वही कोंडागांव जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 से निर्दलीय चुनाव लड़कर भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले श्री हीरालाल नेताम ने जिला पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। कोंडागांव जिले में 12 सदस्यों में से 6 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी वहीं 5 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। एक निर्दलीय प्रत्याशी जो कांग्रेस से असंतुष्ट होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था और भारी मतों से विजई होकर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे ।यह कयास लगाया जा रहा था कि अगर निर्दलीय हीरालाल नेताम कांग्रेस को समर्थन देते हैं तो फैसला लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखते देखने को मिला जिसमें रीता शोरी ने कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता वही हीरालाल नेताम जिला पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष पद पर आसीन हो गए हैं।


