June 21, 2025 6:36 PM

53दिनों बाद कल 3जनवरी से केशकाल घाट बसों एवं मालवाहक वाहनों के लिए खुल जाएगी।लोग बेसब्री से खुलने का कर रहे थे इंतजार।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल घाट में नवीनीकरण कार्य के चलते कोंडागांव प्रशासन ने केशकाल घाट को 10 नवंबर से भारी वाहनों एवं बसों के लिए पूर्णता बंद कर दिया था।शुरू में यह बंद 15 दिनों के लिए किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के चलते इसकी समय सीमा बढ़ाते हुए अंतिम आदेश तक इसे 2 जनवरी तक के लिए बंद रखा गया था। आज 2 जनवरी तक केशकाल घाट के नवीनीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। और कल यानी 3 जनवरी से केशकाल घाट बसों एवं माल वाहक वाहनों के लिए खोल दी जाएगी? बस मालिकों को एवं ट्रैकों को 80 किलोमीटर की लीड के चलते प्रतिदिन करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा था। बस मालिकों ने प्रशासन के समक्ष आक्रोश भी व्यक्त किया था। एवं यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था कांकेर से केशकाल का सफर 2 घंटे में बसे पूरा कर रही थी, वही केशकाल के जिन यात्रियों को कांकेर का सफर करना होता था उन्हें भी 2 घंटे के सफर के बाद गंतव्य तक पहुंच पाए थे। अब निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है उम्मीद जाहिर की जा रही है कि प्रशासन की तरफ से प्रतिबंध की अवधि ना बढ़ाते हुए 3 जनवरी की सुबह से भारी माल वाहक वाहनों एवं बसों के लिए केशकाल घाट पूरी तरह से खोल दी जाएगी।

Leave a Comment