बस्तर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले–पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ प्रदेश की अंतिम छोर में बसा जिला बीजापुर के युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर जो की एक निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए संभाग एवं प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी। जिनका बीजापुर के ठेकेदार के मकान परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक में शव प्राप्त हुआ है। जिनकी हत्या कर सेप्टिक टैंक में कंक्रीट से चुनवा दिया गया अब यह मामला तुल पकड़ता जा रहा है। पूरे बस्तर संभाग के पत्रकारों में आक्रोश है एवं इतनी दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग पत्रकारों की तरफ से उठने लगी है बस्तर के कई पत्रकार जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता करते हैं। आने वाले दिनों में उन्हें भी जान का खतरा बना रहता है, ऐसे में बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर ऐसे निर्मम हत्यारों को एक उपयुक्त मैसेज सरकार की तरफ से देने की मांग केशकाल के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव एवं पत्रकारों ने की है।

Newscg24 की पूरी टीम पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है एवं उनके परिवार को दुख सहने की भगवान खुदा से कामना करते है।आप हमारे दिलों में हमेशा अमर रहोगे।अलविदा मित्र मुकेश चंद्राकर।

Leave a Comment

और पढ़ें