कलगांव में विश्रामपुरी मेले के अवसर पर मोर छैला बस्तरिया लोक कला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।

बड़ेराजपुर/खम्मन वासुदेव –

ग्राम कलगांव में प्रत्येक वर्ष विश्रामपुरी के देव मेला के अवसर पर लोक कला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ।इस वर्ष भी कलगांव में मोर छैला बस्तरिया लोक कला मंच का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में ग्राम कलगांव के सरपंच ,पुर्व सरपंच ,ग्राम पुजारी,गायंता,ग्राम प्रमुख एवम ग्राम कलगांव के युवा समिति के सदस्यों ने आपसी सामंजस्य के साथ इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया । आस पास के कई ग्रामों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोक कला मंच नरहरपुर के द्वारा दी गई प्रस्तुति का आनंद लिया।

युवा समिति के प्रमुख सदस्य मंगलू राम मरकाम ने बताया की इस अवसर का ग्राम वासी वर्ष भर इंतजार करते है ।इस वर्ष नरहरपुर के प्रसिद्ध लोक कला मंच मोर छैला बस्तरिया को बुलाया गया था ,यह कार्यक्रम सरपंच पुर्व सरपंच ग्राम प्रमुख एवम युवा समिति के सहयोग से प्रतिवर्ष संपन्न होता है।इस वर्ष भी मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें