_*केशकाल।शेख मकबूल की रिपोर्ट।उच्च. प्राथमिक शाला बेडमामारी में धूम-धाम से मनाया गया मातृ-पितृ दिवस*_ प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला बेडमामारी में संयुक्त रूप से वसन्त पञ्चमी एवं मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, एस. एम. सी. , एम. डी. एम. एवं ग्रामवासियों सहित पालक, अभिभावक को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि श्री मनीराम गोटा, पंचायत सचिव श्री सुनील उसेंडी, हमेल
कावड़े, संजू कावड़े, दिलीप कोरेटी, मंगलू कोमेटी, श्यामलाल कोरेटी एवं प्रधान पाठक सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
श्री मनीराम गोटा और सुनील उसेंडी सहित सभी शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को वसन्त पञ्चमी एवं मातृ-पितृ दिवस के महत्व के बारे में संबोधित कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बच्चों ने भी पूजन-अर्चनकर अपनी प्रस्तुति दी ।
इससे प्रसन्न होकर मनीराम गोटा जी एवं सुनील उसेंडी जी ने बच्चों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


