खेल प्रतियोगिता बालेंगा के समापन समारोह में पहुंचे नीलकंठ टेकाम

नरेश पाण्डे / बड़ेराजपुर :- विकास खंड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत बालेंगा में विकास खंड स्तरीय तीन दिवसीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके समापन समारोह में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कबड्डी के फाइनल मैच का टॉस करवाकर शुभारंभ करवाया। इस मौके पर उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा अन्य खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत व लगन के साथ अभ्यास करने का संदेश दिया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया।

विकासखंड बड़ेराजपुर के संकुलो से आए हुए खिलाड़ियों से विधायक ने हाथ मिलाया । नीलकंठ टेकाम ने बच्चो से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं का भी विकास अत्यंत आवश्यक है। ब्लाक स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों व विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा का निखार होता है। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि, हमें ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

नीलकंठ टेकाम ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर मानकी मरकाम (सरपंच ग्राम पंचायत बालेंगा), पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, संग्राम मरकाम ( ग्राम पटेल), संगीता पोयाम(प्रदेश मंत्री अजजा मोर्चा छत्तीसगढ़), केशव ठाकुर, पुर्णिमा नेताम, बुधमन नेताम, गितेश पाण्डे, सरिता नेताम, लछन्तीन नाग (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रामलाल नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत बांसकोट), लालाराम मरकाम (सांसद प्रतिनिधि) जीवन दास मानिकपुरी साधुराम नेताम एवं विकासखंड बड़ेराजपुर के समस्त सरपंच पंचगण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें