
जुनेद पारेख/केशकाल,कोंडागांव–कोंडागांव विधानसभा के मसोरा मंडल के बूथ सेक्टर प्रभारियों कि बैठक रखी गई थी, आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद अब कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री श्री मोहन मरकाम लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं इसी क्रम में वह लगातार कांग्रेस संगठन एवं पदाधिकारी की बैठक ले रहे हैं इसी कड़ी में आज कोंडागांव विधानसभा के मसोरा मंडल के बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली एवं लोकसभा चुनाव में जीत के मंत्र सेक्टर एवं बूथ प्रभारी को दिए इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एवं कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुख लाल दीवान भगवती पटेल एवम कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


