
महफूज़ अली/केशकाल,कोंडागांव–पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए शिक्षक केशकाल। शालेय हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित माध्यमिक और हायर सेकंडरी स्कूल के एक महिला शिक्षिका तथा एक पुरुष शिक्षक का प्रशिक्षण तीन चरणों में बीआरसी भवन केशकाल में दिया गया। जिसमें 234 शिक्षकों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया । शिक्षकों को किशोर स्वास्थ्य से संबंधित 11 माड्यूल्स पर चर्चा की गई, जिसे वे अपने स्कूल में सकारात्मक तरीके से प्रत्येक बच्चे तक ले जायेंगे।
प्रशिक्षण में प्रतिदिन चाय नाश्ता ,भोजन पानी की व्यवस्था रही।एवम स्वास्थ्य संबंधी किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में 11 माड्यूल्स पर चर्चा करने के लिए निरीक्षण एवं संरक्षक सह राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिवचरण साहू ,नीरज ठाकुर, हरीश ठाकुर एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर जोनाथन विनय डॉक्टर चंद्रकिरण ठाकुर विकास खंड मास्टर ट्रेनर के रूप में बीआरसी केशकाल प्रकाश साहू , राजेश कुमार शोरी ,राजेंद्र मरकाम , सावन सोनवानी , लोकेश कुमार शोरी ,ऋषि कुमार साहू उपस्थित रहे। हेल्थ और वेलनेस एंबेसडर प्रशिक्षण बीआरसी भवन केशकाल में संपन्न हुआ ।इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी. एल. मंडावी,बीआरसी प्रकाश साहू ,शोएब अली संकुल समन्वयक की देखरेख और मार्गदर्शन में इस प्रशिक्षण का समापन हुआ।

