
केशकाल–कोंडागांव पुलिस अधीक्षक ने केशकाल के थाना प्रभारी सी आनंद सोनी का तबला कोंडागांव जिले के थाना अनतपुर कर दिया है और अनंतपुर थाना का प्रभार देख रहे निरीक्षक सौरव उपाध्याय को केशकाल थाना का प्रभारी बना दिया गया है।

कुछ दिनों पूर्व केशकाल घाट के कारण जाम की स्थिति में एक आदिवासी युवक के साथ की गई मारपीट के चलते केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी सुर्खियों में थे और सर्व आदिवासी समाज पुलिस अधीक्षक कि कोंडागांव को आवेदन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की लगातार मांग कर रहे थे, सर्व आदिवासी समाज ने 15 दोनों का समय दिया था कि अगर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो सर्व आदिवासी समाज केशकाल घाट को जाम कर देगा उम्मीद की जा रही थी कि केशकाल के थाना प्रभारी बदले जा सकते हैं और आज पुलिस अधीक्षक ने 15 दिन दिवस के पूर्व ही थाना प्रभारी केशकाल श्री आनंद सोनी का तबादला अनतपुर थाना कर दिया है, अब केशकाल थाने का प्रभार सौरभ उपाध्याय पुलिस निरीक्षक संभालेंगे।

