May 5, 2025 11:17 PM

बौद्धिक, शारीरिक विकास में खेल की अहम भूमिकाएं___महेंद्र नेताम

*बौद्धिक व शारीरिक विकास में खेल की अहम भूमिका__महेंद्र नेताम*
केशकाल। प्रधानचेर्रा में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे जनपद अध्यक्ष केशकाल महेंद्र नेताम ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि खेल भावना से इस प्रतियोगिता में भाग लें, खेल का भी हमारे जीवन में अहम भूमिका है जिससे शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है ।तन मन स्वस्थ रहने से स्मरण शक्ति तथा सीखने की क्षमता का विकास होता है जो विद्यार्थी जीवन के लिए जरूरी है।
इस प्रतियोगिता में बच्चे अच्छा प्रदर्शन करे और आगे बढ़े।राज्य स्तर के खिलाड़ी बनने का प्रयास करे और क्षेत्र का नाम रोशन करे।
महेंद्र नेताम ने खिलाड़ी बच्चो को खेल की शपथ दिलाईऔर निर्णायकों से निष्पक्ष निर्णय करने कहा। समस्त शिक्षक साथियो की ओर सर्व प्रथम लोकेश गायकवाड़ ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया। उपस्थित अतिथियो सभी 11 संयोजक को फाइल व बैज भेंट कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।
बच्चे अपने बीच जनप्रतिनिधि से शुभकामनाएं पाकर खुश नजर आए ।
इस खेल टूर्नामेंट में कुल 16स्कूल , कोहकामेटा,प्रधान चेर्रा,सिदावंद,गौरगाँव,कोदोभाट पंचायत के बच्चे शामिल है।आयोजन समिति ने आसपास के लोगो से उत्साहवर्धन के लिए क्रीड़ा स्थल में आने की अपील की है।
आज सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से रखा गया है।
इस इवेंट में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात है।
उदघाटन समारोह में हेमराज गावड़े,जयसिंग मरकाम,टाकेश्वर शोरी,बुधराम मरकाम,रामसू नेताम,नंदलाल सिन्हा,बहादुर बघेल,आशाराम गावड़े,भक्तेश्वर नाग,भुनेश्वर नाग,महेश पुजारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संकुल समन्वयक शेख अजीम व सैयद शोयेब अली के कुशल मार्गदर्शन मे सभी शिक्षको ने खेल को खिलाड़ी भावना से तथा फील्ड मार्शल रूप धर तामो के सहयोग से सम्पन्न किया। कार्यक्रम का संचालन मनी राम कुंजाम ने किया।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]