विधानसभा 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सरकार का गठन कर लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं दो मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने सपथ ले ली है ,एवं अपना कार्य संभाल लिया है, पहली कैबिनेट की बैठक में कुछ प्रस्तावों पास किए गए हैं इस में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य जल्दी पूरा करने एवं महतारी वंदन योजना पर मुहर लगाई गई है। लेकिन कैबिनेट की तरफ से अभी भी चुनाव में जो वादे किए गए थे जिसमें प्रमुख रूप से ₹3100 में धान खरीदी की बात कही गई थी जिसका छत्तीसगढ़ के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कि नई सरकार कब घोषणा करती है कि इस बार 3100रुपए में कब धान की खरीदी की जाएगी।
धान खरीदी केंद्र में किसान अपना धान बेचने से बच रहे थे, शपथ ग्रहण के बाद अब धान खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ धान बेचने आ

रही है और सब के मन में यही विचार है कि 31 रुपए की घोषणा कब की जाएगी जो किसान धान बेच चुके हैं उनके मन में भी यह संशय है कि 3100 रुपए की कीमत से क्या हमें भी मूल्य मिलेगा, और जो किसान धान बेच रहे हैं वह बड़ी बेसब्री से सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

