3 दिसंबर मतगणना के दिन कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय से 24 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना तिथि रविवार 3 दिसंबर को कोंडागांव में शुष्क दिवस घोषित रहेगा।

कोंडागांव कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सोनी ने नगर पालिका कोंडागांव क्षेत्र अंतर्गत संचालित देसी एवं विदेशी मदिरा दुकान तथा एफएल 7 सैनिक कैंटीन में शुष्क दिवस घोषित करते हुए मदिरा की संपूर्ण संव्यवहार पर प्रतिबंध लगाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें