टाटामारी ईको टूरिज़म केंद्र में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *पर्यावरण प्रेमियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा किया गया श्रमदान*

*टाटामारी ईको टूरिज़म केंद्र में स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*पर्यावरण प्रेमियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा किया गया श्रमदान*

*केशकाल, 02 अक्टूबर 2023/* स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार टाटामारी ईको पर्यटन केंद्र में पर्यावरण प्रेमियों एवं नगर पंचायत द्वारा अभियान चला कर श्रमदान किया गया। इसके तहत केशकाल एवं आस पास के लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वयमेव स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन जमीर खान एवं अन्य पार्षद गणों ने भी स्वच्छता कर्मियों के साथ पूरे परिसर में सफाई करने में श्रमदान करते हुए लोगों को पर्यटन केंद्रों में स्वच्छता रखने एवं सिंगल यूश प्लास्टिक का उपयोग न करने के साथ पानी बोतल एवं डिस्पोजेबल सामानों को केवल डस्टबीन में डालने का संदेश दिया। जहां सरईगुड़ा सस्टेनेबल लाइवलीहुड संस्था के लोगों ने वहां आये पर्यटकों को भी स्वच्छता की सलाह दी।

Leave a Comment

और पढ़ें