
*ग्रामीणों की शिकायत पर जांच दल गठित*

केशकाल। विगत दिनों रावबेड़ामारी के एसएमसी कमेटी एवम ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा विभाग केशकाल को गजेंद्र सुरोजिया के अनुशानहीनता एवम हटाने की मांग के संबंध में शिकायत किया था।जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच बैठा दी है।बता दे की सुरोजीया कलार समाज बस्तर संभाग के उपाध्यक्ष भी है अब देखना ये होगा की जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक होता है या जांच के नाम पर विभाग लीपापोती करता है।

