
*पार्षदों की शिकायत पर नगर पंचायत केशकाल में 3करोड़ का टेंडर किया गया निरस्त* 
केशकाल नगर पंचायत में कुछ दिनों पूर्व निकाले गए तीन करोड रुपए के टेंडर को वरिष्ठ पार्षद सगीर खान एवं पंकज नाग की शिकायत के बाद निरस्त कर दिया गया सगीर खान ने बताया की निकाले गए टेंडर में भंडार एवं क्रय नियम की कंडिका 4 का उल्लंघन किया गया था जिसकी शिकायत उनके द्वारा नगर पंचायत सीएमओ से की गई थी जिस पर जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सी एम ओ सुश्री हंसा ठाकुर ने उक्त टेंडर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया उक्त टेंडर के लिए मंगाए गए आवेदन पत्रों की आज स्कूटनी की जानी थी, कुल 21 ठेकेदारों ने टेंडर प्राप्ति के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किए थे जिस पर सिर्फ 4 ठेकेदारों को पात्र पाया गया बाकी ठेकेदारों का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया ठेकेदारों में भी काफी नाराज नजर आए सुश्री हंसा ठाकुर ने कुछ माह पूर्व ही नगर पंचायत केशकाल में पदभार ग्रहण किया है इससे पूर्व नगर पंचायत में किए गए 26 निर्माण कार्य जो लगभग तीन करोड़ की लागत से कराए गए थे की गुणवत्ता की शिकायत कलेक्टर कोंडागांव से की गई थी कलेक्टर कोंडागांव ने उक्त सभी निर्माण कार्यों की जांच समिति का गठन कर जांच करने के आदेश दिए थे जिला जांच समिति ने उक्त 26 कार्यों की जांच चल रही है लेकिन उसके बाद भी वर्तमान में निकाले गए टेंडर में उन ठेकेदारों को भी शामिल कर लिया गया जिनके कार्यों पर जांच चल रही है, अब सुश्रीहंसा ठाकुर वर्तमान नगर पंचायत सी एम ओ के कार्यकाल में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कितना ध्यान दिया जाता है यह देखने वाली बात होगी केशकाल नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सगीर खान एवं पंकज नाग पार्षद वार्ड क्रमांक 11 और नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा नगर पंचायत परिषद की बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के बावजूद प्रस्ताव पारित कर लिया जाता है एवं पार्षदों के घर जाकर उनसे दस्तखत करवाए जाते हैं जो की पूर्णता नियम विरुद्ध है।

