कोहकामेटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

*संकुल कोहकामेटा में हुआ ध्वजारोहण*
केशकाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोहका मेटा संकुल में तिरंगा फहराया गया।मुख्य अतिथि नंदलाल सिंहा के द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच,वार्ड पंच, एसएमसी एवम एसएमडीसी के सदस्य के अलावा ग्रामवासी तथा शिक्षकगण के साथ शाला के बच्चें उपस्थित रहे। संकुल अंतर्गत सभी शालाओं में ध्वजारोहण किया गया। वहीं हमर माटी हमर देश कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण किया गया।साथ ही अमृत सरोवर कोहकामेटा में वीर शहीदों को नमन किया गया।प्राथमिक शाला ,माध्यमिक, व हाई स्कूल ,संकुल के ध्वजारोहण के बाद जुलूस निकाल कर फारेस्ट ऑफिस कोहकामेटा ,सार्वजनिक मैदान , गौठान,आंगनबाड़ी,अमृत सरोवर एवम ग्राम पंचायत में तिरंगा फहराया गया।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों में देशभावना जागृत कर मन मोह लिया ।इस प्रकार से कोहकामेटा में हर्ष उल्लास के साथ यह पर मनाया गया।
महफूज अली ब्यूरो प्रमुख
अपने गांव शहर की खबरों को जानने के लिए हमें जुड़े newscg24

Leave a Comment

और पढ़ें