*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला इकाई ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नारायणपुर तिराहे में जाम लगाकर बीच सड़क धरने पर बैठ गए हैं।*

*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला इकाई ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नारायणपुर तिराहे में जाम लगाकर बीच सड़क धरने पर बैठ गए हैं।*

नेशनल हाइवे में धरने पर बैठा सर्व पिछड़ा वर्ग समाज
नेशनल हाइवे में धरने पर बैठा सर्व पिछड़ा वर्ग समाज
Reservation issue: सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला इकाई ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नारायणपुर तिराहे में जाम लगाकर बीच सड़क धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों की माने तो बस्तर संभाग के पिछड़ा वर्ग समाज सदियों से शोषित और वंचित होने का दंश झेल रहा है अपने भविष्य के लिए अब उग्र प्रदर्शन करना नितांत आवश्यक हो गया था। जिसके चलते आज लोग बीच सड़क अपने मांगो के समर्थन में धरने पर बैठ गए हैं।

ये हैं प्रदर्शनकारियों की मांग
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में 2 दिसंबर को पारित विधेयक जिसमें पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने का प्रस्ताव शामिल है। महामहिम राज्यपाल उस पर बिना किसी हीला हवाली के शीघ्र हस्ताक्षर करें, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के प्रत्येक जिलों में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण(issue of reservation) प्रदान किया जाए, बस्तर एवं सरगुजा सरगुजा संभाग के पिछड़ा वर्ग समाज के मूल निवासियों को पेशा कानून के दायरे में शामिल किया जाए सहित दो अन्य मांगे शामिल है।

चार बजे तक बैठे रहेंगे धरने पर
प्रमुखों की मानें तो उन्होंने पहले ही शासन प्रशासन को अपने धरना प्रदर्शन की सूचना दे दी है जिसमें उन्होंने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एनएच जाम करने की बात कर ली है और सभी उस पर धरने पर बैठे हैं। ज्ञात हो कि यातायात बाधित ना हो इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा मार्ग को डाइवर्ट भी किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें