
आपसी विवाद के चलते भाई ने की भाई की हत्या, ग्राम कोर्राबड़गांव पुजारीपारा की घटना ।

कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्राबड़गांव पुजारीपारा में आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी । परिजनो की रिपार्ट पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 147/2022 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही हैं । दिनांक 27/12/2022 दिन मंगलवार की रात करीबन 8.00 बजे ग्राम कोर्राबड़गांव पुजारीपारा निवासी पुनू राम पोयाम पिता पिलासाय उम्र 55 वर्ष ने अपने ही बड़ेभाई सुरेश पोयाम पिता पिलसाय उम्र 58 वर्ष के सिर पर लोहे के सब्बल से प्राणघातक वार कर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्री दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव के द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में फरसगांव पुलिस मौके पर पहुचकर आवश्यक विवेचना कार्यवाही करते हुए घटना के कुछ ही घंटे के अंदर आरोपी पुन्नू राम पोयाम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से मृतक की हत्या करने में इस्तेमाल किये गए लोहे का सब्बल जप्त किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल की जा रही है। मामले की विवेचना एवं आरोपी गिरफ्तारी में थाना फरसगांव से थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार कोमरा, सहायक उपनिरीक्षक पीताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक सलीम तिग्गा, प्रधान आरक्षक पंचू मरकाम, आरक्षक कृष्णा कुमार सोनवानी, आरक्षक कृष्ण कुमार सेठिया, प्रेम मरकाम, सहायक आरक्षक किरण मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।।

