जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन हेतु 49 खरीदी केन्द्र निर्धारित

*जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन हेतु 49 खरीदी केन्द्र निर्धारित*
*आगामी 28 फरवरी 2023 तक होगी खरीदी*
*मक्का विक्रय हेतु किसान संबधित लेम्पस समिति में करवा सकतें हैं पंजीयन*
इमरान पारेख कि खबर
*कोण्डागांव 11 नवंबर 2022/*राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए कोण्डागांव जिले में 49 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इन खरीदी केन्द्रों में आगामी 28 फरवरी 2023 तक किसानों के मक्का का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर मक्का विक्रय हेतु किसान पंजीयन कराया जाना है। जिले के मक्का उत्पादक किसान समर्थन मूल्य पर मक्का विक्रय करने के लिए अपने क्षेत्र के लेम्पस समिति में अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सल्पाईज कार्पोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए लेम्पस समितियों के अंतर्गत अड़ेंगा, अमरावती, अरण्डी, ईरागांव, उरन्दाबेड़ा, केशकाल, काटागांव, किवईबालेंगा, कोण्डागांव, कोनगुड़ कोरगांव, खालेमुरवेण्ड, गम्हरी, गिरोला, गोलावण्ड, चिपावण्ड, छिनारी, तोड़ासी (बड़ेखौली), देवगांव, दहीकोंगा, धनोरा, फरसगांव, बडे़कनेरा, बड़ेडोंगर, बडे़राजपुर, बड़ेबेन्दरी, बनियागांव, बफना, बम्हनी, बवई, बहीगांव, बोरगांव, बांसकोट, भण्डारसिवनी, मुनगापदर, मर्दापाल, मुलमुला, मसोरा, माकड़ी, रांधना, लंजोड़ा, लुभा, लिहागांव, विश्रामपुरी, शामपुर, सलना, सिंगनपुर, सोनाबाल एवं हीरापुर खरीदी केन्द्रो के माध्यम से किसानों का मक्का समर्थन मूल्य पर क्रय किया जायेगा। इन खरीदी केेन्द्रो में 1 नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर मक्का का उपार्जन किया जायेगा। मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये प्रति किवंटल निर्धारित किया गया है। निर्धारित मापदण्ड अनुसार मक्का अच्छी किस्म का साफ-सुथरा और नमी 14 प्रतिशत होना चाहिए। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गयी है। किसानों को मक्का विक्रय की राशि लेम्पस समितियों के माध्यम से भुगतान की जायेगी। किसान भाई मक्का उपार्जन के संबधं में किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए मोबाइल नम्बर 94255-62121 अथवा टोल फ्री नम्बर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें