
*जिला
कोण्डागांव
*इमरान पारेख कि खबर *
*कोण्डागांव, 13 अक्टूबर 2022/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के तीन वारिसों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील कोण्डागांव के पल्लारी निवासी श्री हिरासिंह पिता धनसिंह और बड़ेराजपुर तहसील अंतर्गत मारंगपुरी निवासी श्रीमती घसनीन बाई पति स्व. झुनितराम एवं कुरूभाट निवासी श्रीमति रजुला पति स्व. राजाराम प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश संबंधि तहसीलदार को दिए गए हैं।

