पूर्व कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम गायता जोहरानी पर्व पर क्षेत्र के लोगो को दी बधाई

लिंगो पथ का उद्गम स्थान पहाड़ो के बीच मनोरम क्षेत्र कुंए मारी में पूर्व कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम गायता जोहरानी पर्व पर क्षेत्र के लोगो को दी बधाई
इमरान पारेख कि खबर……
केशकाल- केशकाल विकासखण्ड के पहाड़ी एवं 22 गांवो को जोड़ने वाले लिंगो पथ का जो नदियों को जोडने वाले वनाचंल गांव कुंए में नवाखाई पर्व पर गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित गायता जोहरानी पर्व पर आदिवासी भाईयों का प्रथम त्यौहार पूनाग पंडूम पर्व पर लिंगो पथ के नाम से मशहूर देवी देवताओं का पुराना सड़क मार्ग जो पूर्व कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम के कार्यकाल में मर्दापाल से लेकर मुरनार तक 50 किमी. दुरी पर बनाया गया लिंगो पथ के नाम से जानने वाले सड़क मार्ग के बीचो बीच जंगल गांव ग्राम कुंए में पूर्व कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम को समाज के लोगो द्वारा सर्वप्रथम आदिवासी मांदरी नृतक द्वारा पूर्व कलेक्टर का जोशिला द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात सैकड़ो संख्या में गोडवाना समाज से जुडे़ माझी मुखिया, गायता तथा गोंडवाना समन्वयक समिति कुंए मारी की ओर से सर्वप्रथम आदिवासी समाज के देव बुढ़ादेव को नवाखाई पर्व पर प्राप्त धान अनाज बीज को अर्पण करते हुए पुजा अर्चना किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का अध्यक्षता माझी धन्न्नूराम कुमेटी ने की साथ ही मानसाय के अलावा विशिष्ट अतिथि आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, शासकीय सेवक, विकास संघ छ.ग. के अलावा परिमिला गोटा सरपंच सगाबती मण्डावी सरपंच कोलूराम मण्डावी सरपंचप रतिलाल नाग, पुनाय गोटा, उजयार मण्डावी, पटेल कुंएमारी एवं पनका राम कोरेटी सरपंच उमरादाह मनाय पोया , सरपंच माडगांव, देवली नाग सरपंच होनहेड, शम्भू जुर्री, रामनाथ , सुरेश नाग, सोपसिंह कावडे, एवं समस्त 22 गांवो का समाज से जुडे सैकड़ो ग्रामीणों के उपस्थित रहे उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व कलेक्टर एवं गोंडवाना आदिवासी समाज समन्वयक समिति प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम ने उपस्थित लोगों को गायता जोहरानी पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ उपस्थित लोगो को नवाखाई यानी पूनांग पंडूम पर्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज से जुडे लोगों को समाज की रितिनिति के साथ नवाखाई के चलन 73वें संविधान में संशोधन अधिनियम 1993 वनधिकार मान्यता कानून 2006 तथा 5वीं अनुसूची क्षेत्र पर समाज के लोगो को अधिकार के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया समाज से जुडे लोगो को समाज के मजबूती के लिए एकता एवं एकजुटता बनाकर कार्य करने की समझाइस दी। कार्यक्रम में पहुँचे विशिष्ट अतिथि आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकाससंघ छ.ग. द्वारा आदिवासी समाज की संस्कृति को उत्कृष्ट बताते हुए इसे सहेज कर संभाल कर रखने पर जोर दिया। गोंडवाना समाज के बारे में ध्रुव ने सबसे संगठित समाज बताते हुए सभी लोगो को मजबूत व संगठित होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को 22 गांव से पहंुचे समाज प्रमुखो द्वारा धन्यवाद एवं अभार व्यक्त की। जाते जाते नीलकण्ठ टेकाम ने दन्तेवाड़ा से जोड़ने वाली लिंगोपथ में स्थित उपर चंदेली में हजारो साल पुरानी लिंगो सर की दर्शक के साथ लया-लयोर द्वारा होड-जोड़ हुलकी मांदरी नृत्यों को प्रदर्शित करने वाले समाज के लोगों को कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि नीलकण्ठ टेमाम द्वारा क्षेत्रवासियों को नवाखाई पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद एवं अभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें